इडुक्की (केरल)। केरल के इडुक्की जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के पास हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घर मलबे में दब गए। मृतक की पहचान लक्षमवीडू उन्नाथी कॉलोनी के 48 वर्षीय बिजू के रूप में हुई है। हादसे में बिजू की पत्नी संध्या गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अलुवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भूस्खलन के कारण क्षेत्र में आठ से अधिक घर पूरी तरह मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवी संगठन के सदस्य मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे से इडुक्की और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही थी, जिससे जमीन कमजोर पड़ गई और भूस्खलन हुआ। प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और आपात सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

More Stories
New land Rates implemented In Chhattisgarh : दंतेवाड़ा, बीजापुर सहित 4 जिलों में बदली गाइडलाइन; जानें रजिस्ट्री पर क्या होगा असर
Rape Case : 89 वर्ष की असहाय महिला से रेप, युवक को पुलिस ने भेजा जेल
High Court Absconding Prisoners : छत्तीसगढ़ न्यूज़ कोरोना काल में पैरोल मिली और भाग निकले 37 कैदी, हाईकोर्ट सख्त