अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धार्मिक तनाव बढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर के पांच मंदिरों की दीवारों पर हरे रंग से “I Love Mohammad” लिखे जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है।
Satish Shah : सतीश शाह को फिल्म और टीवी जगत में याद किया जाएगा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए एक मौलाना सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना जानबूझकर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने के इरादे से की गई हो सकती है।
स्थानीय निवासियों ने जब दीवारों पर लिखे नारे देखे, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी मंदिरों की दीवारों से लिखावट हटवाई और जांच के लिए CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
एसपी सिटी अलीगढ़ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
इस घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी