Kalpana Verma Suspended : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़ी कंट्रोवर्सी मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपे जाने के बाद सामने आए गंभीर आरोपों के आधार पर डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने होटल कारोबारी दीपक टंडन से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की गोपनीय व खुफिया जानकारियां भी साझा कीं। रिपोर्ट में लेन-देन और चैट से जुड़े साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है, जिसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है।
प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी और दोष सिद्ध होने की स्थिति में और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
CG NEWS : रेलवे स्टेशन पर अब नहीं होगी कुली के लिए ‘चिक-चिक’, रायपुर रेल मंडल ला रहा है बुकिंग के लिए स्पेशल ऐप
CM Rekha Gupta Budget Speech : रिकॉर्ड तोड़ बजट , प्रति व्यक्ति आय ₹5 लाख के पार, सीएम ने पिछली सरकारों की ‘घोषणा वाली राजनीति’ को घेरा
Chhattisgarh Crime News : आधी रात को लॉज में पुलिस की दबिश , ताश के पत्तों पर लग रहा था अंतरराज्यीय दांव, 22 जुआरी दबोचे गए