मेष राशि-
स्वास्थ्य की स्थिति बड़ी अच्छी है। उग्रता के साथ-साथ आप में विनम्रता बनी हुई है। हार्ड एनर्जी के साथ-साथ सॉफ्ट एनर्जी भी है। जहां जैसी जरूरत हो रही है, आप इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हो रही हैं। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति धन की तरफ बढ़ रही है, कार्यरत हो रही है। व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी है। पराक्रम रंग ला रहा है। तो स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत ही अद्भुत-अद्भुत बना हुआ है और घर में कोई शुभ संस्कार होते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। घर का वातावरण बड़ा ही सुखद है। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोतरी हो रही है। वंडरफुल टाइम है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि-
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सिरदर्द, नेत्र-पीड़ा, दिमागी परेशानी, मानसिक अशांति, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बुखार वगैरह होने के या मौसमी चीजें होने के संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अद्भुत है। निवेश के लिए बड़ा उचित समय है। लेकिन, जहां रिस्क होगा वो बिल्कुल मत करें क्योंकि एक तरफ धन भाव का स्वामी धन भाव में बैठा हुआ है, तो दूसरा चंद्रमा द्वादश भाव में बैठा है। तो थोड़ा तालमेल बनाए रखें। ओवरऑल धन की स्थिति या निवेश की स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन 12 जून को थोड़ा सा संभल कर रहें। बाकी प्रेम-संतान हमने बताया बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अद्भुत समय है। काली जी को प्रणाम करना, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि-
स्वास्थ्य बहुत अच्छा। लग्नेश लग्न में बने हुए हैं। प्रेम-संतान अद्भुत। निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, पुराने मार्ग से भी पैसे आ रहे हैं। यात्रा का योग बन रहा है। सुखद समय है। लाल वस्तु दान करें।
कर्क राशि-
भाग्य साथ देगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। निवेश करेंगे, लाभान्वित होंगे। प्रेम का साथ होगा, संतान का साथ होगा। परिपक्वता आएगी आपके पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ़ में। वंडरफुल टाइम है, पिता का साथ है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-
सिंह राशि की स्थिति अच्छी है। भाग्यवश कुछ काम होने वाले हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से काफ़ी बेहतर है। प्रेम-संतान मध्यम है और आपके वैवाहिक स्थिति भी मध्यम चल रहा है। संतान से थोड़ी दूरी, स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, तो मतलब शुभता में अशुभता बनी हुई है आपके लिए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि-
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक-दो दिन थोड़ा बचकर रहिए। रक्त से संबंधित परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों की दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है और वैवाहिक जीवन में प्रेम पनप रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि-
प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बड़ा सरस जीवन व्यतीत करेंगे। नए प्रेम के लिए अच्छा समय नहीं है, थोड़ा बचकर पार करिए। व्यवसायिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ कार्य। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि-
स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। शत्रु मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे, इतना प्रभावित होंगे आपसे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है। नए प्रेम का आगमन होगा। पुराने प्रेम में मैच्योरिटी आएगी, परिपक्वता आएगी, जीवन में आगे बढ़ेंगे। तो ये एक बड़ी अच्छी स्थिति है, केवल शत्रुओं पर थोड़ा सा आप विचार रखिएगा। बहुत जल्दी मत घुल-मिल जाइएगा, हालांकि उधर से पूरी कोशिश रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि-
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। जो लोग सैन्य सेवा में हैं और किसी तरीक़े की ट्रेनिंग कर रहे हैं या लिखित परीक्षा दे रहे हैं या इस तरीके की चीजें हो रही हैं, उनके लिए बड़ा शुभ समय रहेगा। प्रेम के लिए शुभ समय रहेगा। नव प्रेम के लिए शुभ समय रहेगा। बड़े निर्णय ले सकते हैं। थोड़ा सा भावनाओं पर काबू रखें। बाकी व्यावसायिक जीवन बहुत अच्छी चल रही है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। लग्नेश के अष्टम जाने की वजह से थोड़ा जोखिम रहेगा। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे हैं और निवेश के लिए भी उचित समय है। अपने दिल की आवाज सुनिए, आगे बढ़िए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि-
स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेगा और आप भूमि, भवन, वाहन में निवेश करें, अच्छा रहेगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि-
पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। निवेश कर सकते हैं, थोड़ा विचार करके। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि-
स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। ओवरऑल बहुत ध्यान देकर के चलना है। धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश करेंगे, लाभप्रद होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

More Stories
11 June 2026 Horoscope: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मधुरता, जानिए अपना राशिफल…
10 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के बन रहे हैं योग, जानिए अपना राशिफल …
09 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …