JSSC-CGL Exam : रांची।’ झारखंड में JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 24 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से JSSC-CGL परीक्षा और TDPL के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद छात्र नेता Devendra Nath Mahto’ ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। आंदोलन खत्म होने के बाद छात्रों में राहत की भावना देखने को मिली है।
24 दिनों तक जारी रहा आंदोलन
भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जिन परीक्षाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उन्हें रद्द कर दोबारा निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराया जाए।
14 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों के हाल और ग्रहों की चाल …
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन के दौरान अनशन शुरू किया था। लगातार 24 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सरकार की ओर से परीक्षा रद्द करने की घोषणा सामने आई, जिसके बाद छात्रों की प्रमुख मांग पूरी होने का रास्ता साफ हुआ।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद टूटा अनशन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा JSSC-CGL परीक्षा और TDPL के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा किए जाने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। इसके साथ ही लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन को भी विराम मिल गया।
अनशन समाप्त होने के मौके पर आंदोलन से जुड़े छात्रों और समर्थकों ने इसे अपनी मांगों की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया। हालांकि, छात्रों की नजर अब आगे होने वाली परीक्षा प्रक्रिया पर रहेगी।
छात्रों ने उठाई पारदर्शी परीक्षा की मांग
आंदोलन के दौरान छात्रों की सबसे बड़ी चिंता भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर रही। प्रदर्शनकारी लगातार मांग कर रहे थे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
छात्रों का कहना है कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए नई परीक्षा प्रक्रिया में कड़े सुरक्षा इंतजाम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

More Stories
Jaish-e-Mohammed News : मसूद अजहर से फिक्स थी मीटिंग, बिहार से पासपोर्ट बनवाकर PAK भागने की थी तैयारी’ आतंकी जफर पर नया खुलासा
भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए, नितिन नवीन की नई टीम में Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी
सरकार के आर्थिक सलाहकार बोले- E20 से गाड़ियों को नुकसान, E10 पेट्रोल फिर शुरू हो’ 30% एथेनॉल से खाद्य संकट का खतरा