Jammu Birthday Party Murder: जम्मू में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली मजाक खूनी विवाद में बदल गया। आरोप है कि बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगाने से नाराज युवक ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
सड़क किनारे चार दोस्त मना रहे थे जन्मदिन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात जम्मू के जानीपुर स्थित लोअर रूपनगर इलाके में चार दोस्त कार में सवार होकर पहुंचे थे। सड़क किनारे कार खड़ी कर सभी जन्मदिन मनाने लगे। इसी दौरान बर्थडे बॉय नीरज उर्फ अंशु के चेहरे पर उसके दोस्त पवन कुमार ने केक लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की
बताया जा रहा है कि केक लगाने को लेकर शुरू हुआ मजाक कुछ ही देर में कहासुनी में बदल गया। इसके बाद नीरज और पवन के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान नीरज ने धारदार हथियार से पवन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को तत्काल जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी दोस्तों के साथ फरार
मृतक की पहचान पवन कुमार उर्फ समीर (36) निवासी सांबा के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी नीरज अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस की ओर से आरोपी की आधिकारिक पुष्टि किए जाने की बात सामने नहीं आई है।
परिवार ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

More Stories
UPI Transaction : 5 हजार हो या 1 लाख, इन ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये से ज्यादा नहीं लगेगा MDR चार्ज
Abhishek Sharma Meditation Celebration : शतक पूरा होते ही अभिषेक ने क्यों लगाया ध्यान? मैच के बाद खोला राज
Delhi Murder Case : 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाया केस, 4 आरोपी गिरफ्तार