Categories

March 12, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का मॉस्को न्योता, शांति वार्ता पर संकट गहराया

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के प्रयास एक बार फिर अटक गए हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मॉस्को आने और शांति समझौते पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया था।

31 August Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, लव लाइफ में रहेगा खुशनुमा माहौल, जानिए अपना राशिफल …

लेकिन जेलेंस्की ने इसे सख्ती से खारिज करते हुए कहा, “मैं आतंकवादी की राजधानी मॉस्को नहीं जा सकता।” उन्होंने साफ कर दिया कि अगर पुतिन को उनसे वार्ता करनी है, तो उन्हें कीव आना होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही ट्रंप लगातार दोनों नेताओं पर आमने-सामने बातचीत का दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में पुतिन ने यह आमंत्रण दिया था, लेकिन अब यूक्रेन की सख्त प्रतिक्रिया के बाद शांति वार्ता की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

About The Author