हफ्ते में तीन दिन मिलेगी उड़ान; पर्यटन और व्यापार को मिलेगी गति
यह सेवा केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) यानी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित होगी। एलायंस एयर इस रूट पर अपनी फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन संचालित करेगी। बस्तर जैसे आदिवासी बहुल और दुर्गम क्षेत्र में यह हवाई सेवा स्थानीय लोगों के लिए एक जीवनरेखा की तरह काम करेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बस्तर के पर्यटन और स्थानीय हस्तशिल्प व्यापार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिलेगी।
मेडिकल इमरजेंसी के लिए वरदान साबित होगी यह सेवा
बस्तर के गंभीर मरीजों के लिए हैदराबाद के बड़े अस्पतालों तक पहुंचना अब आसान होगा। सड़क मार्ग से हैदराबाद की दूरी तय करने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन फ्लाइट शुरू होने से यह सफर महज 90 मिनट का रह जाएगा। शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए भी हैदराबाद जाना अब किफायती और तेज होगा।
“एलायंस एयर ने समर शेड्यूल में इस रूट को जगह दी है। हम 28 मार्च से सफल संचालन की तैयारी कर रहे हैं। इससे बस्तर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और रायपुर-हैदराबाद के बीच व्यापारिक रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।”
— आधिकारिक सूत्र, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट प्रबंधन, जगदलपुर

More Stories
छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत: पीजी पढ़ाई हेतु छुट्टी बढ़ाकर 3 साल, नई गाइडलाइन जारी
CG NEWS : नाइट क्लब में पार्टी का वीडियो वायरल, इन्फ्लुएंसर पर शराब परोसने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
राशनकार्ड धारियों के लिए खुशखबरी’ अप्रैल महीने के लिए 528 KL Kerosene’ का आवंटन जारी, जानें आपके कार्ड पर कितना मिलेगा तेल