रायपुर | 07 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्रदेश के लाखों राशनकार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अप्रैल 2026 के लिए Kerosene’ (मिट्टी तेल) का कोटा जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार से प्राप्त चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से कुल 528 किलोलीटर (KL) केरोसिन का आवंटन प्रदेश के जिलों के लिए किया गया है।
उचित मूल्य दुकानों से होगा वितरण
जारी आदेश के अनुसार, यह केरोसिन प्रदेश की सभी सरकारी उचित मूल्य दुकानों (Fair Price Shops) के माध्यम से वितरित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी पात्र राशनकार्डधारियों को इस महीने केरोसिन का लाभ मिलेगा।
Hanuman Ji Puja Vidhi : मंगलवार व्रत के नियम तोड़े तो हो सकता है नुकसान
किसे कितना मिलेगा केरोसिन?
विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटन की मात्रा तय कर दी है, जो इस प्रकार है:
-
शहरी क्षेत्र: सभी पात्र राशनकार्डधारियों को प्रति कार्ड अधिकतम 1 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
-
ग्रामीण क्षेत्र (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित): ग्रामीण अंचलों में निवासरत पात्र परिवारों को प्रति राशनकार्ड अधिकतम 2 लीटर केरोसिन आवंटित किया जाएगा।
पहली तिमाही का कोटा जारी
यह आवंटन केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए निर्धारित कोटे के आधार पर किया गया है। खाद्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में केरोसिन का उठाव सुनिश्चित करें और यह पक्का करें कि राशन दुकानों के माध्यम से इसका वितरण पारदर्शिता के साथ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचे।

More Stories
RTI मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला’ जुर्माना लगाने से पहले PIO को अलग नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी
CG Road Accident : जशपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा