अहमदाबाद, 3 जून 2025. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए इस बेहद रोमांचक फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 18 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आरसीबी को यह ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने ऐसा जज़्बा दिखाया कि भले ही पंजाब हार गई, लेकिन वो जीत गए फैंस का दिल।
जब पंजाब को 2 ओवर में 41 रन चाहिए थे, तब लगभग सभी को लगने लगा था कि ट्रॉफी आरसीबी की झोली में जा चुकी है। लेकिन तभी क्रीज़ पर डटे शशांक सिंह ने मोर्चा संभाला।
19वें ओवर में 13 रन बनाने के बाद, उन्होंने आखिरी ओवर की चार गेंदों पर ही 22 रन ठोक दिए — जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।
शशांक ने 30 गेंदों पर नाबाद 61 रन (6 छक्के) बनाए और जब तक आखिरी गेंद नहीं फेंकी गई, पंजाब की उम्मीदों को ज़िंदा रखा

More Stories
IND vs AFG Test: शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर टिकी नजरें, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368/3
Raipur Police Commissionerate 07 June 2026: रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: हत्या, अपहरण, गांजा तस्करी और सड़क हादसों समेत 29 मामलों में दर्ज एफआईआर, नए BNS के तहत एक्शन
CG RERA का बड़ा एक्शन’ 595 प्रमोटर्स को नोटिस जारी, कॉमन एरिया और दस्तावेज हस्तांतरण में बरती लापरवाही