दुर्ग। इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते समय नाबालिगों की बाइक दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़े पिकअप से जा भिड़ी. हादसे इतना भयानक था कि बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरा नाबालिग घायल हो गया. यह हादसा शुक्रवार को देर रात नेशनल हाइवे 53 पर भिलाई-खुर्सीपार के बीच हुआ.
VIP रोड हादसा: ‘रशियन गर्ल’ को मिली जमानत, वकील बोले – ड्राइविंग नहीं आती थी
तीन नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर पार्टी के लिए जाते समय इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़ी पिकअप से जा भिड़ी.
हादसा इतना भयानक था कि सिर पर चोट लगने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) शामिल है. वहीं तीसरा सवार सुपेला खटाल बस्ती निवासी आदित्य चौहान (16) घायल हो गया. जिसे अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

More Stories
CG Police Suspended : नाबालिग से अभद्र व्यवहार पर SP का सख्त एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल निलंबित
CG CRIME : कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष’ पेशी पर आए भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक
CG NEWS : श्मशान घाट में रहस्यमयी मंजर’ कब्रों से बाहर बिखरी मिलीं इंसानी खोपड़ियां और हड्डियां, इलाके में हड़कंप