Categories

January 26, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

India'S Big leap In Maritime Power

India'S Big leap In Maritime Power

India’S Big leap In Maritime Power : 2040 तक चौथे स्थान पर पहुंचेगी भारतीय नौसेना

India’S Big leap In Maritime Power : भारतीय नौसेना तेजी से अपनी सामरिक और तकनीकी ताकत बढ़ा रही है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार साल 2040 तक भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली नौसेना वाला देश बन जाएगा। खासतौर पर परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों की संख्या के मामले में भारत बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा।

India'S Big leap In Maritime Power
India’S Big leap In Maritime Power

अनुमान है कि वर्ष 2040 तक भारतीय नौसेना परमाणु पनडुब्बियों के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगी और अमेरिका, रूस और चीन के बाद शीर्ष चार समुद्री शक्तियों में शामिल हो जाएगी। वर्तमान समय में अमेरिका इस क्षेत्र में सबसे आगे है, जिसके पास 60 से 70 के बीच परमाणु पनडुब्बियां हैं। इनमें परमाणु अटैक सबमरीन और बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां शामिल हैं।

India'S Big leap In Maritime Power
India’S Big leap In Maritime Power

अमेरिका के बाद रूस और चीन का स्थान आता है। फिलहाल चौथे स्थान पर ब्रिटेन है, जबकि फ्रांस पांचवें स्थान पर है। भारत अपनी स्वदेशी तकनीक, परमाणु पनडुब्बी कार्यक्रम और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की रणनीति के तहत लगातार नई क्षमताएं विकसित कर रहा है।

India'S Big leap In Maritime Power
India’S Big leap In Maritime Power

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि परमाणु पनडुब्बियों की बढ़ती संख्या से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पकड़ और मजबूत होगी। इससे न केवल देश की समुद्री सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य शक्ति और प्रभाव भी नए स्तर पर पहुंचेगा।

About The Author