मेरठ- उत्तर प्रदेश के मेरठ में टोल कर्मियों की गुंडई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. टोल के कर्मचारियों ने सेना के जवान कपिल को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और फिर खंभे से बांधकर भी पिटाई की गई. टोल कर्मी जब कपिल को पीट रहे थे, तब उन्हें बचाने के लिए उनके भाई शिवम आए, लेकिन उन्हें भी बख्शा नहीं गया. दोनों को लाठी-डंडों से पीटा गया. वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है.
DOUBLE MURDER: पिता और बुआ की हत्या कर युवक ने किया सरेंडर, कवर्धा में डबल मर्डर की वारदात
बताया जा रहा है कि कपिल छुट्टी खत्म होने के बाद वापिस ड्यूटी पर लौट रहे थे. टोल कर्मियों की गुंडई की वीडियो सरूरपुर थाना इलाके के भुनी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है. राजपूत बटालियन में तैनात सेना के जवान कपिल कांवड़ यात्रा के दौरान अपने गांव गोटका छुट्टी पर आए थे. कपिल की छुट्टी ख़त्म हो गई थी और वो श्रीनगर वापस जा रहा थे.
CG: बिलासपुर में पास्टर गिरफ्तार, चंगाई सभा कर धर्मान्तरण करवाने का गंभीर आरोप
कपिल अब छुट्टी खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे. टोल पर भीड़ के चलते उनकी टोल कर्मियों से जल्दी जाने को लेकर कहासुनी हुई थी. बात इतनी बढ़ गई की हाथापाई तब पहुंच गई. मेरठ एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सेना के जवान और भाई से मारपीट करने वाले चार टोलकर्मी गिरफ्तार किये जा चुके हैं. दो टीम गठित की गई हैं, बाकी आरोपी टोलकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.

More Stories
Pappu Yadav Protest : साधु वेश में प्रदर्शन के बाद दिल्ली में शिकायत, कार्रवाई की मांग
Flood Update India 2026 : असम में 2 लाख लोग प्रभावित, गुजरात-महाराष्ट्र में जलभराव से जनजीवन बेहाल
Anti Paper Leak Law 2026 : NEET, UPSC, SSC, RRB समेत सभी केंद्रीय परीक्षाओं पर लागू हुआ Anti Paper Leak Law 2026