सोने की कीमतों में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। शुरुआती कारोबार में घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.17% या 160 रुपये की बढ़त के साथ 96,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.15% या 140 रुपये बढ़कर 95,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड कर रही है। एमसीएक्स पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.51% या 497 रुपये की बढ़त के साथ 97,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
वैश्विक स्तर पर, सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर सोना 0.17% या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,322.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। गोल्ड स्पॉट भी 0.12% या 3.87 डॉलर घटकर 3,297 डॉलर प्रति औंस पर है।
चांदी के वैश्विक भाव में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कॉमेक्स पर चांदी 0.18% या 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 33.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, जबकि सिल्वर स्पॉट 33.26 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई है।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 14 June 2026: 24 घंटे में राजधानी के सभी थानों का विस्तृत ब्योरा, अवैध शराब तस्करों से लेकर गबन के आरोपियों पर कसा शिकंजा
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट