कोंडागांव : कोंडागांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़की के चक्कर में हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक की तालाश में जुट गई है।
सूटकेस में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, कार नंबर और ‘हब्बू भाई’ बना अहम सुराग
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोण्डागांव के नगर पालिका चौक का है। यहां एक युवती के दो आशिकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवती के पुराने आशिक ने युवती के नए आशिक पर चाक़ू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम हत्या कर फरार हुए आरोपी की तालश में जुट गई है।

More Stories
RAIPUR 13 March 2026 उरला थाना सुर्खियों में: अपहरण और बाल श्रम के सर्वाधिक 4 मामले दर्ज।
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती