Categories

June 1, 2025

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

"संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

एक्शन मास्टर

बॉलीवुड में एक्शन मास्टर रहे पिता, चॉल में बीता बचपन – इस सितारे ने मेहनत से सुपरस्टार्स को दी टक्कर

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। कभी मुंबई की एक चॉल में बचपन गुजारने वाले विक्की आज इंडस्ट्री के सुपरहिट स्टार बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि विक्की के पिता श्याम कौशल खुद बॉलीवुड के एक मशहूर स्टंट मास्टर रहे हैं, लेकिन विक्की ने बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है। साल 2024 की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म का क्रेडिट भी उन्हीं के नाम है।

‘मसान’ से मिली पहचान, ‘उरी’ से बने सुपरस्टार
विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और साल 2015 में मसान से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके भावुक अभिनय ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया। इसके बाद रमन राघव 2.0 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनके काम को भी खूब सराहा गया।

उन्होंने राज़ी, संजू जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं। लेकिन विक्की को असली स्टारडम 2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से मिला, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई बल्कि विक्की को एक एक्शन हीरो के रूप में भी स्थापित कर दिया।

2024 की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ से फिर चमका सितारा
इस साल विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार की जा रही है, जिसने विक्की के करियर को और ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

कैटरीना कैफ से शादी बनी चर्चा का विषय
विक्की की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2021 में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी की। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल होते हैं।

 



गद्दारों भारत छोड़ो



ADVERTISEMENT

Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!



ADVERTISEMENT

हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी

HSRP NUMBER PLATE INFORMATION

संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇

🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए

🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए

🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए

🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

 

About The Author