रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 6472) के आगामी चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संघ के चुनाव की अंतिम रूपरेखा और रणनीति तय करने के लिए 22 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में सुबह 11:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री बिंदेश्वर राम रौतिया की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संगठन के भविष्य और निर्वाचन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी।
संघ के प्रदेश महामंत्री श्री योगेश चौरे ने जानकारी दी कि यह बैठक संगठन के लिए निर्णायक साबित होगी। इसमें नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी कार्ययोजना, नियम और निर्वाचन कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा। बैठक के सफल आयोजन के लिए सुरेश ढीढी, लोकेश वर्मा, कौशल अग्रवाल और राकेश कुमार ठाकुर को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष रूप से जिला अध्यक्षों की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि चुनाव के मद्देनजर यह अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

More Stories
CG NEWS : बस्तर में नक्सलवाद को तगड़ा झटका’ टॉप कमांडर पापाराव ने 18 साथियों संग किया सरेंडर, बीजापुर में डाले हथियार
IPL 2026 : रायपुर में फिर गूंजेगा ‘चौके-छक्के’ का शोर, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में लौट रहा है आईपीएल का रोमांच
CG NEWS : रिहायशी मकान में निकले दो विशाल नाग, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; दहशत में रहे घरवाले