रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिले इन दिनों कोल्ड वेव की चपेट में हैं। दिसंबर के बाद जनवरी का महीना भी ठिठुरन भरा रहने की संभावना है। मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से लोगों को राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है, खासकर रात और सुबह के समय।
हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 24 से 48 घंटे के बाद ठंड में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह राहत बहुत अधिक प्रभावी नहीं होगी।

More Stories
CM Vishnu Deo Sai : पावरफुल एंट्री , ढाई साल बाद बदला सीएम साय का वाहन, अब सफेद स्कॉर्पियो के साथ नज़र आया नया अंदाज़
Murder News : पुलिस को चकमा देने की नाकाम कोशिश , महिला की बेरहमी से हत्या कर दूसरे राज्य भागा था आरोपी, सलाखों के पीछे पहुँचा
CG Police Reel Controversy : खाकी पर रील का भूत , कार्रवाई से बेखौफ आरक्षक ने पत्नी संग बनाया वीडियो, लिखा- ‘आई एम वेटिंग ब्रो’