भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ दिया था। अब पूरे देश में इन दोनों देशों का बहिष्कार शुरू हो गया है। व्यापारी तुर्की के साथ अपनी बिजनेस डील को कैंसिल कर रहे हैं। टूरिस्ट्स तुर्की की बुकिंग्स कैंसिल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बायकॉट तुर्की ट्रेंड कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक और बहस छिड़ गई है। ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमायट्रिप के सीईओ निशान पट्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि भारतीय जवानों को डिस्काउंट देने के नाम पर उनका डेटा चीन पहुंच रहा है। पिट्टी ने आरोप लगाया कि ऐसी कंपनियों में चीन की काफी ज्यादा हिस्सेदारी है। इसलिए हमारे जवानों का डेटा आसानी से चीन पहुंच रहा है। पिट्टी ने नाम न लेते हुए मेक माय ट्रिप पर यह निशाना साधा है। पिट्टी की पोस्ट के जवाब में मेकमायट्रिप ने कहा कि वह एक प्राउड इंडियन कंपनी बताया है। लेकिन पिट्टी ने मेक माय ट्रिप के रिस्पांस को खारिज कर दिया और कहा कि जहां नेशनल सिक्योरिटी की बात आ जाएगी वहां वे चुप नहीं रहेंगे।
पिट्टी की पोस्ट के जवाब में मेकमायट्रिप की तरफ से कहा गया कि दुर्भावना से ग्रसित आरोपों का जवाब नहीं देते हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम एक जिम्मेदार भारतीय कॉरपोरेट हैं। हमारी कोशिश ग्राहकों को अच्छी सुविधाएं देने की रहती है। हम एक प्राउड इंडियन कंपनी हैं। इसकी स्थापना भारतीयों द्वारा की गई है। हमारा मुख्यालय भारत में है। हम बीते 25 वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं। हमारे शेयरहोल्डर्स दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। हम पर भारतीय कानूनी और डेटा प्राइवेसी के सभी नियम लागू होते हैं। हम इन सभी नियमों का पालन करते हैं।’
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
8th Pay Commission Latest : रक्षा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदलने की उठी मांग
Double Murder News : मकान मालिक की दरिंदगी किराएदार युवती से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवा देकर दी दर्दनाक मौत