रायपुर (संघर्ष के स्वर / ToS News): जिला अधिवक्ता संघ के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां अपने चरम पर पहुँच गई हैं। जैसा कि ‘संघर्ष के स्वर’ ने अपनी पिछली विशेष रिपोर्ट में चुनाव में हो रहे बड़े उलटफेर (Big Upset) का प्रमुखता से खुलासा किया था, अब चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। बदलते समीकरणों और नए गठबंधनों के बीच सभी पदों के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।
इस चुनावी गहमागहमी और उलटफेर के बीच अध्यक्ष पद के लिए श्री दिनेश कुमार देवांगन का पलड़ा सबसे भारी और उनकी दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है। श्री देवांगन की इस मजबूत स्थिति का सबसे बड़ा कारण उनका व्यापक अनुभव और अधिवक्ताओं के बीच उनकी गहरी पैठ है। गौरतलब है कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में भी अध्यक्ष पद के लिए मजबूती से ताल ठोकी थी। इससे पूर्व वे संघ के उपाध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उपाध्यक्ष के रूप में किए गए उनके कार्यों और बार रूम में उनकी सक्रियता ने उन्हें इस बार अध्यक्ष पद का सबसे प्रबल दावेदार बना दिया है।
संघर्ष के स्वर को मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:
-
दिनेश कुमार देवांगन
-
होरी लाल चंद्राकर
-
कमलेश पाण्डेय
-
श्याम सुंदर ओझा
उपाध्यक्ष (पुरुष) पद के प्रत्याशी:
-
मधुराम साहू
-
रामायण दास मानिकपुरी
-
शाकिर मोहम्मद कुरैशी
-
सूर्यकांत कश्यप
-
सूर्यकांत पाटस्कर
उपाध्यक्ष (महिला) पद की प्रत्याशी:
-
श्रीमती भारती राठौर
-
निशा पाण्डेय
-
प्रियंका डोंगरे
-
श्रीमती सुचित्रा बर्धन
कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:
-
अश्विनी कुमार राव
-
लक्ष्मण कुमार विश्वकर्मा
-
ओम प्रकाश गुप्ता
-
विष्णु दास वैष्णव
सचिव पद हेतु प्रत्याशी:
-
श्रीमती बरखा सिंह सेंगर
-
धीरज कुमार धनगर
-
राकेश पुरी
-
साहेब लाल वर्मा
-
सर्जन कुमार सोनी
-
श्रीकांत मिश्रा

सह-सचिव (पुरुष) पद के प्रत्याशी:
-
गुणेश कुमार निर्मलकर
-
कृष्ण कुमार सोनी
-
रूपेन्द्र कुमार दुबे
सह-सचिव (महिला) पद की प्रत्याशी:
-
डिम्पल तिवारी
-
श्रीमती नेहा राठौर
-
श्रद्धा श्रीवास्तव
-
श्रीमती सुशीला साहू
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (पुरुष) पद के प्रत्याशी:
-
अदनान अहमद कुरैशी
-
राजेश कुमार वर्मा
-
युगेश्वर कुमार साहू
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) पद की प्रत्याशी:
-
कु. मोनिता साहू
-
श्रीमती रानी लक्ष्मी साहू
ग्रंथालय सचिव पद के प्रत्याशी:
-
बृजेश कुमार अवस्थी
-
विजय कुमार लांजे
कार्यकारिणी सदस्य – 6 पद (पुरुष) हेतु प्रत्याशी:
-
आश कुमार निर्मलकर
-
अजय कुमार निषाद
-
आकाश जसूजा
-
आकाश सोनी
-
अविजित त्रिपाठी
-
डॉ. सुनील यदु
-
दुष्यंत कुमार बंजारे
-
गोपाल दास
-
हेमंत शर्मा
-
ईश्वर राम साहू
-
ईश्वर साहू
-
केशव शरण वैष्णव
-
खिलेश्वर साहू
-
मनीष आलूवालिया
-
नंदन कुमार झा
-
नरेन्द्र साहू
-
पीयूष शर्मा
-
राहुल ठाकुर
-
विपिन कुमार शर्मा
-
विवेक मिश्रा
-
योगेन्द्र धृतलहरे
-
योगीराज वर्मा
कार्यकारिणी सदस्य – 2 पद (महिला) हेतु प्रत्याशी:
-
श्रीमती अमृता दीक्षित
-
कु. दुलारी चतुर्वेदी
-
मुस्कान सिंह भदौरिया
-
नगमा खातून
-
प्रीति अटलानी
-
योगिता धुरंधर
अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में जिस प्रकार का उलटफेर देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं, लेकिन अध्यक्ष पद पर दिनेश देवांगन के पुराने अनुभवों ने बाकी प्रत्याशियों के लिए चुनौती कड़ी कर दी है।

More Stories
CG NEWS : बड़ा फर्जीवाड़ा’ शिक्षकों के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, मचा हड़कंप
खराब मौसम ने रोकी CM Say’ की राह’ रायपुर में हेलीकॉप्टर की उड़ान रद्द, कुनकुरी का दौरा टला
CG NEWS : आधुनिकता की अंधी दौड़’ दुर्ग में स्कूली छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर नैतिकता पर छिड़ी बहस