क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar छत्तीसगढ़ दौरे पर, जगदलपुर पहुंचे
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विरोध की लहर
विवाद की जड़ वह कथित पॉलिसी दस्तावेज है जो पिछले 4 दिनों से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया कि कंपनी ने स्टोर कर्मचारियों के तिलक लगाने, कलावा बांधने और मंगलसूत्र पहनने पर रोक लगाई है, जबकि हिजाब और पगड़ी को विशेष परिस्थितियों में अनुमति दी गई है। इस खबर के फैलते ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। रायपुर के पचपेड़ी नाका और भोपाल के न्यू मार्केट स्थित लेंसकार्ट स्टोर्स में कार्यकर्ताओं ने घुसकर कर्मचारियों को जबरन तिलक लगाया और कलावा बांधा।
मुंबई में तो स्थिति तब और दिलचस्प हो गई जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता नाजिया इलाही खान खुद स्टोर पहुंचीं। उन्होंने हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया और मैनेजर से सवाल किया कि क्या कंपनी की पॉलिसी सनातन प्रतीकों के खिलाफ है। हालांकि, लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि वायरल हो रहा दस्तावेज पुराना है और कंपनी सभी धर्मों के प्रतीकों का सम्मान करती है, लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित माफी और स्पष्ट बदलाव की मांग पर अड़े हैं।

More Stories
CBSE 12वीं के छात्रों को राहत, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की अंतिम तारीख बढ़ी; अब 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Cockroach Janata Party’ का 5 घंटे प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
Khan Sir News : गार्ड की फायरिंग मामले में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, पटना पुलिस ने दर्ज की FIR