Dhanteras 2025 : धनतेरस पर देशभर में खरीदी का नया रिकॉर्ड बना। इस साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जिसमें ₹60 हजार करोड़ का सोना और चांदी खरीदा गया, जो पिछले साल की तुलना में 25% ज्यादा है। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं, जिससे त्योहार का आनंद दोगुना हो गया।
Liquor Dispute: शराब दुकान के बाहर हंगामा, एक घायल, पुलिस नदारद
इस साल धनतेरस पर खरीदारी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (CAIT) के मुताबिक धनतेरस पर भारतीयों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए।
इसमें सोने-चांदी की खरीदारी ने बड़ा रोल निभाया। CAIT ने शनिवार (18 अक्टूबर) को बताया कि सिर्फ सोने-चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए की रही, जो पिछले साल से 25% ज्यादा है।
धनतेरस हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की तेरहवीं तारीख को मनाया जाता है। इसे सोना, चांदी, बर्तन वगैरह खरीदने का शुभ मुहूर्त माना जाता है। ये चीजें समृद्धि का प्रतीक होती हैं।

More Stories
Vande Mataram Bill Passed : लोकसभा से भी पास हुआ ‘वंदे मातरम् बिल’, जानिए क्या है नया कानून और कितनी होगी सजा
Pellet Gun Case : याचिकाकर्ता के शरीर से निकले 7 धातु के कण, सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Landslides in Jammu & Kashmir and Uttarakhand : राजस्थान समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी