झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में शुक्रवार (6 सितंबर) को एक भीषण भूस्खलन के चलते वैन 150 फीट गहरी खुली खदान में गिर गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
हादसे के तुरंत बाद गोताखोर दल ने वैन के अंदर फंसे लोगों को खोजने की कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को तीन शव पानी से बाहर निकाले गए, जबकि शनिवार को चार और शव बरामद किए गए।
जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ दो स्लैब- आम आदमी से लेकर किसान तक को मिलेगी राहत
यह दुर्घटना रामकनाली थाना क्षेत्र स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एरिया-4 की खदान में हुई। भूस्खलन के कारण न केवल वैन खदान में गिर गई, बल्कि उसके पास बने कई घर और अस्थायी ढांचे भी ढह गए।
हादसे में मृतकों के परिजनों को 36 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है। अधिकारियों ने कहा है कि मुआवजा जल्द ही वितरित किया जाएगा।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी