Deputy CM’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री Vijay Sharma’ ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण कर इसकी वास्तविक स्थिति परखी। रायपुर से कवर्धा जाते समय बेमेतरा के पास हाईवे पर रुककर उन्होंने खुद फरियादी बनकर 112 पर कॉल किया और सेवा की तत्परता का परीक्षण किया।
खुद बन गए शिकायतकर्ता
सेवा की रिस्पॉन्स टाइम और कार्यक्षमता जांचने के लिए डिप्टी सीएम ने मारपीट और सड़क दुर्घटना का पीड़ित बनकर डायल-112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे पास के एक ढाबा के पास रुककर पुलिस टीम के पहुंचने का इंतजार करने लगे।
समय पर पहुंची टीम, किया निरीक्षण
निर्धारित समय के भीतर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही उप मुख्यमंत्री ने वाहन और उसमें मौजूद सभी उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर सेवा से जुड़ी जानकारी भी ली।
सेवा की तत्परता पर संतोष
औचक निरीक्षण के दौरान डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम जनता को बेहतर और तेज सेवा उपलब्ध कराई जाए।
जनसुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क
इस तरह के औचक निरीक्षण से यह संदेश दिया गया कि सरकार जनसुरक्षा सेवाओं को लेकर गंभीर है और उनकी गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।
यह कार्रवाई न केवल डायल-112 सेवा की प्रभावशीलता को परखने के लिए थी, बल्कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।

More Stories
CG BREAKING : बिलासपुर’ डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ने पर ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड
CG News : राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
Chhattisgarh Monsoon Session : विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को होगी अहम चर्चा