ACB Action: Bemetara। जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी Omkar Sunwani को 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लगातार पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ था, जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाने थे। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपए दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More Stories
CG Crime News : कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली 2 युवतियां गिरफ्तार
CG NEWS : रायपुर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज
CG Assembly LIVE : जल जीवन मिशन पर सत्ता पक्ष के विधायक ने ही उठाए सवाल, मंत्री अरुण साव ने दिया जवाब