बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पटवारी की पिटाई का मामला सामने आया है. ग्राम जतरों में सीमांकन के दौरान कब्जाधारियों ने पटवारी की पिटाई कर दी. पीड़ित पटवारी ने थाने में मामले की शिकायत की है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, सुशासन तिहार में सरपंच और ग्रामवासियों ने आंगनबाड़ी भवन के लिए शासकीय जमीन की मांग की थी. इसके तहत जमीन का सीमांकन हो रहा था.
इस दौरान सरकारी जमीन पर कब्जाधारी युवराज सिंह व पिता ने सीमांकन का विरोध किया और पटवारी को जातिसूचक गालियां दी. पत्थर से भी हमला किया. विवाद के दौरान गांव के सरपंच ने बीच-बचाव किया, फिर भी आरोपी नहीं माने. पटवारी ने संघ के साथ थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

More Stories
Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled : मंत्री जायसवाल का कड़ा फैसला जुगाड़ से शहरों में जमे स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी, जाना होगा गांव
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज, पुलिस से अभद्रता का आरोप