नई दिल्ली: Delhi High Alert 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। Delhi High Alert 2026 के तहत दिल्ली पुलिस ने आतंकी खतरे को देखते हुए राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की तस्वीरें और जानकारियां शामिल हैं।
15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
15 अगस्त को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और अलग-अलग जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
पोस्टर में इन आतंकियों के नाम
दिल्ली पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के नाम शामिल हैं। वहीं अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान को भी सूची में रखा गया है।
खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े कई वांटेड नाम भी पोस्टर में शामिल हैं। इनमें खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला तथा बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा के नाम बताए गए हैं।
CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का खुलेआम रोमांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संदिग्ध की जानकारी मिले तो 112 पर करें संपर्क
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पोस्टर में दिख रहे किसी भी संदिग्ध या वांटेड व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने और उचित सूचना पर इनाम देने की बात भी कही है।
हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाई जाती है सुरक्षा
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करना एक नियमित एहतियाती प्रक्रिया का हिस्सा है। इस दौरान पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखती है। इस बार भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकियों के पोस्टर लगाकर लोगों से सतर्क रहने और पुलिस की मदद करने की अपील की गई है।

More Stories
Trump Security Threat: कैटरिंग ट्रक से गुपचुप C-32A विमान तक पहुंचाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति
JPSC Scam 2026 : 7 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने का दावा, 15 लाख तक की वसूली का आरोप
Bengal SIR Case : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, SIR में हटाए गए नामों की अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट