Delhi Blast 2025 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए आतंकी विस्फोट (Delhi Blast 2025) का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज धमाके से ठीक एक मिनट पहले और बाद के दृश्य दिखाता है। वीडियो में साफ नजर आता है कि 6:52 बजे सिग्नल पर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए और कैमरे तक टूट गए।
दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने
ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ जोरदार धमाका
ब्लास्ट होते ही कैमरे भी टूट गए pic.twitter.com/I42XYYDGFS— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) November 12, 2025
एक मिनट पहले दिखा ट्रैफिक, फिर मचा हाहाकार
पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो 6:51 बजे का है, जब लाल किला के पास ट्रैफिक सामान्य था। लेकिन अगले ही मिनट 6:52 पर जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। आसपास के वाहनों में आग लग गई और लोग चीख-पुकार करते हुए भागने लगे।
CCTV फुटेज से खुल सकते हैं बड़े राज
दिल्ली पुलिस और एटीएस की टीम ने नया CCTV फुटेज जब्त कर लिया है। जांच एजेंसियां वीडियो फ्रेम दर फ्रेम देखकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाके से पहले कौन-कौन से संदिग्ध वाहन या व्यक्ति उस क्षेत्र में मौजूद थे।
धमाके में कई वाहन चपेट में आए
धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़े कई दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, विस्फोटक सामग्री एक वाहन में रखी गई थी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया।
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
दिल्ली पुलिस, एनआईए और स्पेशल सेल की टीम ने मिलकर घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए हैं। फॉरेंसिक टीम विस्फोट के प्रकार और इस्तेमाल किए गए केमिकल की जांच कर रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देखकर घटना की भयावहता से सहम गए हैं। कई यूजर्स ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी