मुंबई। बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता Dharmendra की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए धर्मेंद्र को अब ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एम्बुलेंस के जरिए उन्हें घर ले जाया गया, जहां अब उनका इलाज जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा था। परिवार ने अब उन्हें घर पर ही उपचार जारी रखने का फैसला लिया है।
डॉक्टरों ने क्या कहा
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया,
“धर्मेंद्र जी को सुबह लगभग 7.30 बजे हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर है और आगे का इलाज घर पर ही किया जाएगा।”
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी मंगलवार को बयान दिया था कि पिता की तबीयत में सुधार है। वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मीडिया से अपील की थी कि इस समय परिवार की निजता (प्राइवेसी) का सम्मान किया जाए।
मंगलवार रात तक ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे थे। देशभर में फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

More Stories
Krishnavataram : सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई कृष्ण की कहानी, पार्ट 2 और 3 पर चल रहा काम
Neena Gupta: शादी और प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछने वालों को Neena Gupta की दो टूक, बोलीं- ‘तुम्हें क्या परेशानी है’
Drishyam 3: कार में बैठे दिखे अजय देवगन, पीछे नजर आई पुलिस वैन; नए पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस