Income Tax : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार को 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने देर रात एक सर्कुलर जारी किया। इससे पहले 15 सितंबर तक डेडलाइन थी।
इस साल अब तक 7.3 करोड़ लोग इनकम टैक्स फाइल कर चुके हैं। पिछले साल की तुलना में दो लाख ज्यादा हैं। 2024-25 में 7.28 करोड़ लोगों ने ITR फाइल किया था।
उपराष्ट्रपति चुनाव पर विवाद गहराया, TMC ने BJP पर सांसद खरीदने का लगाया आरोप
मई में टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR फाइल करने की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर किया था। तकनीकी कारणों की वजह से तारीख को बढ़ाया गया था। अब इसे तीसरी बार एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए ITR फॉर्म में हुए बदलावों की वजह से ITR फाइलिंग टूल्स और बैक-एंड सिस्टम में भी बदलाव करने की जरूरत थी।

More Stories
186 यात्रियों की जान पर बनी’ उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
BREAKING NEWS : यूपी में जज ने लिखा- मरना पसंद करूंगा, डरपोक कहलाना नहीं’ 5 महीने में 23 को सुनाई मृत्युदंड की सजा’ जिला जज ने हटाए 100 केस, फैसले से नाराज
Satya Niketan incident: खाना खा रहे थे नितेश, अचानक सुनाई दी तेज आवाज और ढह गई पूरी इमारत