बलरामपुर। जिले के तातापानी से लगे लुत्तीसढ़सा गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 11 बजे पुराना मिट्टी का बांध टूटकर बह गया। अचानक आए इस हादसे में निचले इलाके के चार घर बाढ़ की चपेट में बह गए। इन घरों में रह रहे 8 लोग पानी में बह गए, जिनमें से दो की डेड बॉडी बरामद हो चुकी है, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं।
CG Crime : प्रेमी ने की प्रेमिका के पति की हत्या, शराब पिलाने के बाद वारदात को दिया था अंजाम
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और देर रात से राहत-बचाव कार्य जारी है।
यह हादसा रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते बांध पूरी तरह भर गया था। 1981 में निर्मित यह मिट्टी का बांध ओवरफ्लो होने लगा और मंगलवार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच इसकी मेड़ टूट गई, जिससे बांध बह गया और आसपास के इलाकों में तबाही मच गई।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला’ विधायकों को मिली बड़ी राहत, अब पूरे प्रदेश से ले सकेंगे कर्मचारियों की सेवाएं
CG Crime : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई’ किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाया ब्रेक, स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही आई सामने