दुर्ग: जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेमिका से अवैध संबंध बनाने और मिलने-जुलने में उनका पति आड़े आ रहा था. इसके चलते युवक ने शराब पिलाकर प्रेमिका के पति की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक की पहचान सरस्वती नगर निवासी धनेश ठाकुर के रूप में हुई है. पत्नी अंजनी ठाकुर और पड़ोस में रहने वाले आशिक छोटू उर्फ हरपाल सिंह के बीच अवैध संबंध था. 22 अगस्त को हरपाल सिंह ने नगपुरा के आंवला बगीचा ले जाकर धनेश ठाकुर को शराब पिलाई और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी अंजनी और प्रेमी हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच