CRPF Jawan Suicide दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही CRPF के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
EDITORIAL-8: स्वाद का दर्शन—जीभ से लेकर ज़मीर तक
यह घटना गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत 231 बटालियन जावंगा की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान जसवीर सिंह (उम्र 46 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था।
अधिकारियों ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, और अधिकारी इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। जवान के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बीच, एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आत्महत्या का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

More Stories
माओवादियों के प्रेशर IED में विस्फोट’ बीजापुर में दो नाबालिग घायल, पर्यटक दल का सदस्य भी चपेट में आया
CG NEWS : बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी’ पुलिस ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार