जशपुर : CM साय ने मैनपाट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बरगद का पौधा लगाया। सीएम ने X पोस्ट में लिखा, हरियाली है धरती का श्रृंगार, हरित धरा जीवन की पहचान।आज मैनपाट स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान अंतर्गत बरगद का पौधा लगाया।
बता दें कि सरगुजा जिले के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, सभी मंत्री और सांसद-विधायक योग करते दिखाई दिए।
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए योग टीचर नेताओं को टिप्स देते रहे और उन्हें सुनकर सभी योग पॉश्चर्स को फॉलो करते दिखाई दिए। आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मैनपाट आएंगे।

More Stories
Chhattisgarh Assembly LIVE : चावल घोटाले में बड़ी स्ट्राइक’ 26 राइस मिलर ब्लैकलिस्ट, DMO समेत 2 अफसर सस्पेंड
नक्सलियों के ‘कुबेर खजाने’ का पर्दाफाश’ 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद; IG बोले- ग्रामीणों की खून-पसीने की कमाई थी
CG NEWS : इंसाफ के लिए ‘शोले’ स्टाइल प्रदर्शन, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण; फॉर्च्यून मेटल कंपनी पर जमीन कब्जाने का आरोप