कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों ने जमकर बवाल काटा. देर रात शराब के नशे में धुत युवकों और युवतियों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई. वहीं नशे में चूर युवती ने हाई वोल्टेड ड्रामा किया और पुलिस से भी बहस की. मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में पब में दो गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बाहर आए और जमकर मारपीट हुई. वाहन में तोड़फोड़ किया गया. दोनों ही पक्ष का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझने का प्रयास कर रही थी. लेकिन वह दोनों पक्ष मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से बहस करते नजर आए
Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता

More Stories
छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, RTI की आड़ में नहीं मिलेगी किसी की निजी जानकारी, राज्य सूचना आयोग को भी लगाई फटकार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में लोक कलाकारों को हर साल मिलेंगे 12 से 24 हजार रुपये, मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
CG NEWS : अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा मवेशी, छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम