कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई एक महिला के नवजात शिशु की सोमवार को रूटीन टीकाकरण के कुछ देर बाद अचानक मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
तीन दिन के मृत नवजात का अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। मृत शिशु की मां का नाम सोना निर्मलकर है। नवजात अपनी मां की गोद में पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी को सात साल हो चुका है और यह उनका पहला संतान था।
शनिवार को ऑपरेशन के जरिए नवजात का जन्म हुआ था।परिजनों का आरोप है कि सोमवार को हुए रूटीन टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रेत खदानों पर बड़ा फैसला, अब निगम और कंपनियों को भी मिलेगा संचालन का अधिकार
NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात’ 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा, Vishnu Deo Sai’ ने किया ऐलान
CG Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी परेशानी, दो महीने बाद मिल रहा चावल