टिकट की दौड़ शुरू, फैंस तैयार
जैसे ही बुकिंग डेट सामने आई, क्रिकेट प्रेमियों की धड़कन तेज हो गई। फोन पर अलर्ट सेट। ग्रुप चैट्स में सिर्फ एक ही चर्चा—टिकट मिलेंगे या नहीं? जानकारी के मुताबिक, टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही उपलब्ध होंगे। आयोजकों ने साफ चेतावनी दी है—किसी भी अनऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदें।
- मैच डेट: 10 मई और 13 मई 2026
- टिकट बुकिंग: 3 मई से
- स्थान: रायपुर स्टेडियम
- सावधानी: फर्जी टिकट से बचें
एक फैन ने कहा, “पिछली बार टिकट नहीं मिला था। इस बार अलार्म लगाकर बैठूंगा। मौका नहीं छोड़ना।”
स्टेडियम का माहौल कैसा होगा?
रात का मैच। फ्लडलाइट्स चमकेंगी। भीड़ गर्जेगी। हर चौके-छक्के पर शोर आसमान छुएगा। रायपुर में IPL मैच कम ही होते हैं। यही वजह है कि इस बार का क्रेज अलग है। टिकट मिलना आसान नहीं होगा।पिछली बार की तरह सीटें तेजी से भर सकती हैं। कुछ ही मिनटों में “Sold Out” का बोर्ड लग सकता है।

More Stories
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर से तेज हो सकती है बारिश; रायपुर में 34 डिग्री पहुंचा पारा
पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आया, एक गंभीर’ ईयरफोन लगाकर मोबाइल में बिजी थे 2 दोस्त
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राशन की हेराफेरी पर लगेगी रोक’ PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही साय सरकार