CG NEWS : मौत का गड्ढा बना सीवरेज प्रोजेक्ट, मलबे में दबकर तीन ने गंवाई जान
सुबह की शांति टूटी, सड़क पर थम गई रफ्तार
घटना शंकर नगर इलाके की बताई जा रही है। सुबह के समय लोग रोज की तरह अपने काम पर निकल रहे थे। तभी अचानक लोगों की नजर यूनिपोल पर चढ़ी युवती पर पड़ी। देखते ही देखते सड़क किनारे भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे, जबकि कुछ लोग लगातार युवती को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी और सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। हवा तेज थी। यूनिपोल की ऊंचाई ने मुश्किल और बढ़ा दी। नीचे खड़े लोग सांस रोके पूरा घटनाक्रम देखते रहे।
स्थानीय लोगों ने भी निभाई बड़ी भूमिका
रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस टीम का सहयोग किया। कुछ महिलाओं ने युवती से बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की। करीब 40 मिनट बाद टीम युवती तक पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे ले आई। घटना के बाद युवती को प्राथमिक जांच के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। फिलहाल उसके यूनिपोल पर चढ़ने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ भगवान शिव और राम पर अभद्र टिप्पणी, इंस्टाग्राम यूजर पर FIR दर्ज
CG News : बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार और अंक बढ़ाने के नाम पर फर्जी कॉल से रहें सावधान, माशिमं ने किया अलर्ट
Sangwari Guruji Recruitment : छत्तीसगढ़ में निकली संगवारी गुरुजी की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन’ देखें पूरी डिटेल