Chandra Grahan 7 September 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा के साथ राहु और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध ग्रह विराजमान होंगे। तो वहीं चंद्रमा से अष्टम भाव में मंगल और छठे में शुक्र मौजूद रहेंगे जबकि चंद्रमा से पंचम भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में शनि स्थित होंगे। चलिए जानते हैं कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखेगा और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा।
7 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखेगा?
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समेत पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका के अलावा दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा।
7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य होगा?
जी हां, इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है। चंद्र ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत 7 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।
इन राशियों को लाभ देगा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो भी काम लंबे समय से रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए ग्रहण बेहद लाभकारी साबित होने वाला है।

More Stories
Belpatra Rules: सोमवार और चतुर्दशी पर क्यों नहीं तोड़ना चाहिए बेलपत्र? शिवपुराण में बताए गए हैं ये खास नियम
Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मंत्र, आरती और इस दिन का धार्मिक महत्व
Sawan 2026 Solar Lunar Eclipse: सावन में दो बड़े ग्रहण, शासन, अर्थव्यवस्था और समाज पर क्या हैं ज्योतिषीय संकेत?