महासमुंद: नेशनल हाइवे 353 पर तुमगांव ओवर ब्रिज के पास सुबह हुए सड़क हादसे में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना ले आई है.
जानकारी के अनुसार, नयापारा, वार्ड नं 7 निवासी 72 वर्षीय मारुति राव स्कूटी से सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे थे. वापसी के दौरान जैसे ही बाजार से सड़क पर आए बागबहरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में मारुति राव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक को जिला अस्पताल भेजा. वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को थाने ले आई है.

More Stories
माओवादियों के प्रेशर IED में विस्फोट’ बीजापुर में दो नाबालिग घायल, पर्यटक दल का सदस्य भी चपेट में आया
CG NEWS : बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी’ पुलिस ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार