रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया है। प्रदेश में शुष्क हवा की वापसी के चलते बीते 24 घंटों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को मिल रहा है।
Mohammed Shami : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, शमी और सांसद देव को सुनवाई के लिए बुलाया गया
राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है, जबकि माना क्षेत्र में तापमान लगभग पांच डिग्री तक लुढ़क गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड का प्रभाव और अधिक रह सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद सप्ताहभर धीरे-धीरे ठंड के असर में कमी आने की संभावना है।

More Stories
Raipur Traffic Update : जाम से मुक्ति के लिए ‘स्मार्ट’ पहल’ एक कॉल पर दौड़ेगी पुलिस, नया ट्रैफिक हेल्पलाइन सिस्टम शुरू
CG High Court Judiciary Update : न्यायिक नियुक्तियों का ‘फास्ट ट्रैक’, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना, HC का आदेश
Chhattisgarh Andhra Border Naxal Update : ‘ऑपरेशन कागर’ का जबरदस्त इम्पैक्ट , आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 5 नक्सलियों ने तोड़ी हिंसा की पारी