वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Train Cancelled : यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट’ 10 ट्रेनें कैंसिल, 3 शॉर्ट टर्मिनेट, कई रूटों पर रेल सेवा प्रभावित

CG Train Cancelled : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा रेलखंड के बीच अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से 25 जून से 29 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने और 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संबंधित सेक्शन में ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इसका सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड, इतवारी समेत कई प्रमुख रूटों पर पड़ने वाला है।

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच मार्ग में ही समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समय और संचालन में भी बदलाव संभव है।

CM Sai’ की सख्ती का असर’ अवैध खनन के नियमों में बड़ा बदलाव, बढ़ाई गई जुर्माने की राशि

निर्माण कार्य से मिलेगी सुविधा

रेलवे का कहना है कि अंडरब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात दोनों अधिक सुरक्षित और सुगम होंगे। इसी उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते अस्थायी रूप से ट्रेन परिचालन में बदलाव किया गया है।

यात्रियों से की गई अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति, समय और रद्दीकरण संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर और स्टेशन पूछताछ केंद्रों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। इसलिए यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay