आरंग- आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है.
CG: रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, पुल पर स्कूटी और रेलिंग में दुपट्टा मिला
मौके पर पहुंची पुलिस और गौताखोरों की टीम
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी दी कि महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं.
महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है.

More Stories
पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आया, एक गंभीर’ ईयरफोन लगाकर मोबाइल में बिजी थे 2 दोस्त
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राशन की हेराफेरी पर लगेगी रोक’ PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही साय सरकार
CG Crime News : धमतरी में एक ही दिन में 3 मौतें, किसी ने फांसी लगाई तो किसी ने शराब में मिलाकर जहर पिया