वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : छत्तीसगढ में शराब दुकानों पर ब्रांड की भारी कमी, ग्राहकों को नहीं मिल रहीं पसंदीदा बोतलें’ जानें वजह

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर की सरकारी विदेशी शराब दुकानों में इन दिनों कई लोकप्रिय ब्रांडों की कमी देखने को मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों को उनकी पसंदीदा बोतलें नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सरकारी शराब दुकानों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह से कई चर्चित विदेशी शराब ब्रांडों के क्वार्टर, हाफ और कुछ मामलों में फुल बोतलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर बाजार में उपलब्धता पर पड़ा है। दुकानों में पहुंचने वाले ग्राहक अपनी पसंद का ब्रांड मांग रहे हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है या फिर दूसरे ब्रांड खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि मांग के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में माल नहीं पहुंच रहा है। कई ब्रांडों की सप्लाई अनियमित हो गई है, जिसके कारण स्टॉक बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। कुछ दुकानों में लोकप्रिय ब्रांडों का स्टॉक आते ही कुछ घंटों में खत्म हो जा रहा है।

Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : भारतीय निशानेबाजी जगत को बड़ा झटका’ दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन

सूत्रों के मुताबिक, आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधा, वितरण प्रक्रिया में देरी और कुछ ब्रांडों के सीमित आवंटन को कमी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। वहीं बढ़ती मांग के कारण भी उपलब्ध स्टॉक पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, आबकारी विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ग्राहकों का कहना है कि सरकारी दुकानों में मनपसंद ब्रांड नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि बार-बार अलग-अलग दुकानों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें वांछित ब्रांड नहीं मिल पा रहा है।

वहीं, शराब कारोबार से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। विशेष रूप से सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर स्टॉक की कमी अधिक महसूस की जा सकती है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay