जशपुर: पत्थलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल की महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपी प्राचार्य पर छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज की गए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत : CM साय
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पत्थलगांव के बगीचा थाने के शासकीय उच्च. मा. विद्यालय बिमड़ा का है। यहां कार्यरत महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर फोन में अश्लील बातें करने और स्कूल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में DEO का बयान भी सामने आया है। DEO ने कहा कि, प्राचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
Jashpur School Bus Accident : ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलटी, बच्चे सुरक्षित
Mohla Area Alert : शेर ने गाय पर किया हमला, वन विभाग ने जारी किया चेतावनी
IND vs SA ODI : स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा, कई प्रतिबंध लागू