जशपुर: पत्थलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल की महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपी प्राचार्य पर छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज की गए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
महात्मा गांधी का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत : CM साय
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पत्थलगांव के बगीचा थाने के शासकीय उच्च. मा. विद्यालय बिमड़ा का है। यहां कार्यरत महिला व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर फोन में अश्लील बातें करने और स्कूल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में DEO का बयान भी सामने आया है। DEO ने कहा कि, प्राचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
CG Crime News : दुर्ग में गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की मिली लाश, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद’ जांच में जुटी पुलिस
CM House में हरेली तिहार की धूम, बांटे गए फरा-चीला’ मुख्यमंत्री साय करेंगे हल-नांगर की पूजा
Bastar Dussehra 2026 : आज से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, पाट जात्रा पूजा के साथ 75 दिनों तक गूंजेगी आस्था और परंपरा