सूरजपुर : जिले में कुमेली इलाके के जंगल में जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरगुजा रेंज के IG के निर्देश पर SI सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। रामानुजनगर के तत्कालीन TI के बाद अब साइबर टीम पर भी कार्रवाई करते हुए साइबर प्रभारी समेत दो आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, साइबर प्रभारी राकेश यादव को जशपुर, आनंद सिंह को बलरामपुर और उदय सिंह को एमसीबी जिले में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई सरगुजा रेंज IG के निर्देश पर की गई है। सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।
CG BREAKING : प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूर घायल’ मची अफरा-तफरी
देखें आदेश

बताया जा रहा है कि कुमेली क्षेत्र में जुआ खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच चल रही थी। जांच के बीच यह सख्त कार्रवाई सामने आई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों को अवैध जुए की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। इसी आधार पर उच्च अधिकारियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच