CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता सबसे अहम है। यातायात नियमों के प्रति सजगता ही जनहानि को रोकने का प्रभावी माध्यम है।
PM Modi Invitation : प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर पाएंगे छत्तीसगढ़ के पथ-विक्रेता
मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चालकों के दल के साथ स्कूटी चलाकर लोगों को नियमों के पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत प्रदेश के 12 नए मार्गों पर 12 नई बसों का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
इस मौके पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राहगीरों, पुलिस मितान, चिकित्सकों, यातायात पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में इन सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

More Stories
NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात’ 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा, Vishnu Deo Sai’ ने किया ऐलान
CG Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी परेशानी, दो महीने बाद मिल रहा चावल
CG NEWS : छत्तीसगढ में शराब दुकानों पर ब्रांड की भारी कमी, ग्राहकों को नहीं मिल रहीं पसंदीदा बोतलें’ जानें वजह