CG NEWS : कबीरधाम। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी “मुख्यमंत्री Electricity’ बिल भुगतान समाधान योजना 2026” जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत बकाया बिजली बिलों के भुगतान पर उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जा रही है।
हजारों उपभोक्ताओं को मिला लाभ
योजना के अंतर्गत राजनांदगांव क्षेत्र के चार जिलों में अब तक लगभग 50 हजार 500 से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसमें सक्रिय और निष्क्रिय दोनों प्रकार के बीपीएल, घरेलू और कृषक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।
CG NEWS : आपत्तिजनक हालत में महिला और युवक पकड़े गए: वीडियो वायरल, युवक बाइक छोड़कर फरार
करोड़ों रुपये की छूट दी गई
बिजली विभाग द्वारा अब तक मूल बकाया राशि और अधिभार (सरचार्ज) में कुल 15 करोड़ 22 हजार रुपये की छूट प्रदान की जा चुकी है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है।
30 जून तक मिलेगा योजना का लाभ
सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 30 जून 2026 तक अपने बकाया बिलों का भुगतान कर इस योजना का लाभ उठाएं। निर्धारित समय सीमा के बाद यह विशेष छूट समाप्त हो सकती है।
गरीब और किसानों को मिलेगा संबल
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल, निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो सकें।
अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक
विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान’ अब थाने में बंद रहे लोगों को भी मिलेगी सम्मान निधि, जानें आवेदन प्रक्रिया
CG BJP Politics : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े फेरबदल की चर्चा, क्या दिल्ली जाएगी विजय शर्मा की राजनीति?
CG Health Alert : छत्तीसगढ़ में दवा घोटाले का बड़ा खुलासा, 5 दवाएं अमानक और मिथ्याछाप घोषित