CG IPS’ रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2008 बैच की आईपीएस नीथू कमल और डी. श्रवण को इंस्पेक्टर जनरल (IG) स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है।
केंद्रीय एजेंसियों में मिलेगी जिम्मेदारी
गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दोनों अधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। इंपैनल होने के बाद अब इन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में IG स्तर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में खुशी
इस उपलब्धि के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी है।
अनुभव और कार्यशैली का मिला सम्मान
बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य, अनुभव और सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए यह अहम निर्णय लिया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
कैरियर में बड़ा पड़ाव
IG स्तर पर इंपैनल होना आईपीएस अधिकारियों के करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है, जिससे उन्हें केंद्रीय स्तर पर काम करने और बड़े प्रशासनिक दायित्व निभाने का अवसर मिलता है।

More Stories
CG News : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों में बड़ा बदलाव’ चतुर्थ श्रेणी के लिए अब 12वीं पास अनिवार्य
साइबर फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई : बीजेपी विधायक Purandar Mishra से ठगी करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
CG Crime : पेंड्रा में सनसनीखेज वारदात’ सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 60 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश